मेेरे कृष्णा मेरे श्याम रे आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे लिरिक्स (Mere krishna mere shyam re aaja kab se pukaru tera naam re Lyrics in Hindi) 

मेेरे कृष्णा मेरे श्याम रे आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे लिरिक्स (Mere krishna mere shyam re aaja kab se pukaru tera naam re Lyrics in Hindi) - Bhakti

मेरे कृष्णा मेरे श्याम रे

आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे


मथुरा में ढूंढा मेने गोकुल में ढूंढा

उज्जैन जाके तुझे गुरूकुल में ढूंढा

खोजत तुझको वर्षो गुजर गई

फिर भी रहा ना काम रे

आजा कब से पुकारे तेरा नाम रे

मेरे श्याम रे..........


सांवली सूरत को तरसे है अंखिया

काटे कटे ना मेरी वैरन ये रतिया

कोई तो जाए जो तुमको सुनाए

मेरा ये पैगाम रे

आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे

मेरे श्याम रे..........


सूना है आंगन है सुना जमाना

हर दर फिरे है तेरा पागल दीवाना

टूट गया हूँ मैं हार गया हूँ

कोशिश करके तमाम रे

आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे

मेरे श्याम रे..........


गमगीन आलम है उजडे चमन में

दर्शन कि चाहत लगी मेरे मन में

छाई उदासी रूपगिरी के

दिल में आठो याम रे

आजा कब से पुकारू तेरा नाम रे

मेरे श्याम रे..........