जय संतोषी माता आरती(Santoshi Mata Aarati in Hindi) - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind

 

जय संतोषी माता आरती(Santoshi Mata Aarati in Hindi):- 


जय संतोषी माता आरती(Santoshi Mata Aarati in Hindi) - Bhaktilok


जय संतोषी माता आरती(Santoshi Mata Aarati in Hindi):- 


जय संतोषी माता

मैया जय संतोषी माता ।

 

अपने सेवक जन को

सुख संपति दाता ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

सुंदर चीर सुनहरी

मां धारण कीन्हों ।

 

हीरा पन्ना दमके

तन श्रृंगार लीन्हों ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

गेरू लाल छटा छवि

बदन कमल सोहे ।

 

मंदर हंसत करूणामयी

त्रिभुवन मन मोहे ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

स्वर्ण सिंहासन बैठी

चंवर ढुरे प्यारे ।

 

धूप दीपनैवैद्यमधुमेवा

भोग धरें न्यारे ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

गुड़ अरु चना परमप्रिय

तामें संतोष कियो।

 

संतोषी कहलाई

भक्तन वैभव दियो ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

शुक्रवार प्रिय मानत

आज दिवस सोही ।

 

भक्त मण्डली छाई

कथा सुनत मोही ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

मंदिर जगमग ज्योति

मंगल ध्वनि छाई ।

 

विनय करें हम बालक

चरनन सिर नाई ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

भक्ति भावमय पूजा

अंगीकृत कीजै ।

 

जो मन बसे हमारे

इच्छा फल दीजै ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

दुखीदरिद्री रोगी 

संकटमुक्त किए ।

 

बहु धनधान्य भरे घर

सुख सौभाग्य दिए ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

ध्यान धर्यो जिस जन ने

मनवांछित फल पायो ।

 

पूजा कथा श्रवण कर

घर आनंद आयो ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

शरण गहे की लज्जा

राखियो जगदंबे ।

 

संकट तू ही निवारे

दयामयी अंबे ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥

 

संतोषी मां की आरती

जो कोई नर गावे ।

 

ॠद्धिसिद्धि सुख संपत्ति

जी भरकर पावे ॥

 

॥ ॐ जय संतोषी माता ॥


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !