मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान लिरिक्स (Maine Tere Hi Bharose Hanuman Lyrics in Hindi) - 


मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ।

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


काहे की या नाव बनाई

काहे की पतवार

रामा काहे की लगा दी जंजीर

सागर में नैया डार दई

मैने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


राम नाम की नाव बनाई

भक्ति की पतवार

ओ रामा ज्ञान की लगा दी जंजीर

सागर में नैया डार दई

मैने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


कौन सखी वामें बैठनहारे

कौन है खेवनहार

रामा कौन लगाहे बेड़ा पार

सागर में नैया डार दई

मैने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


सीता मैया बैठनहारी

लक्ष्मण खेवनहार

मोरे राम जी लगावे बेड़ा पार

सागर में नैया डार दई

मैने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


तुलसीदास आस रघुवर की

चरणन में बलिहार

मोरे बालाजी लगाहे बेडा पार

सागर में नैया डार दई ।

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥


मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ।

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान

सागर में नैया डाल दई ॥