ज़रा हलके गाड़ी हांको लिरिक्स (Jara Halke Gadi Hanko Mere Ram Gadi Wale Lyrics in Hindi) - Kabir Bhajan - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind

 

ज़रा हलके गाड़ी हांको लिरिक्स (Jara Halke Gadi Hanko Mere Ram Gadi Wale Lyrics in Hindi) - 


जरा हल्के गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

गाड़ी म्हारी रंग रंगीली

पहिया है लाल गुलाल

हाकण वाली छेल छबीली

बैठण वालो राम ।

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

गाड़ी अटकी रेत में

मेरी मजल पड़ी है दूर

धर्मी धर्मी पार उतर गया

पापी चकना चूर ।

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

देस देस का वेद बुलाया

लाया जड़ी और बूटी

जड़ी बूटी तेरे काम ना आई

जब राम के घर की टूटी ।

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

चार जणा मिल माथे उठायो

बाँधी कांठ की घोड़ी

ले जाके मरघट पे रखदि

फूंक दीन्ही जस होरी ।

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

बिलख बिलख कर तिरिया रोवे

बिछड़ गई मेरी जोड़ी

कहे कबीर सुनो भई साधु

जिन जोड़ी तीन तोड़ी ।

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।

जरा हल्के गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले

जरा धीरे धीरे गाड़ी हांको

मेरे राम गाड़ी वाले ।


*** Singer : Prakash Gandhi ***




Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !