शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश भजन लिरिक्स (Shiv Ke Pyare Ganesh Kato Vighan Kalesh Lyrics in Hindi) - 


शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश 

मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा 

इक दया की नजर आप करदो इधर 

मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा || 


रिद्धि सिद्धि के दाता कहें आपको 

ज्ञान बुद्धि ज्ञाता कहें आपको  

कर के मूषक सवारी चले आइये 

मेरा जीवन सँवारो, मैं तर जाऊंगा || 


लड्डू मोदक का भोग चढ़ायें तुम्हें 

सारे देवों से पहले मनायें तुम्हें 

नाम सुमरन करें शीश चरनन धरें 

पार भव से उतारो मैं तर जाऊंगा || 


शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश 

मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा  

इक दया की नजर आप करदो इधर 

मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा ||