राम भजन: कभी राम बनके कभी श्याम बनके (Kabhi Ram Banake Kabhi Shyam Banake Lyrics in Hindi) - 


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


तुम राम रूप में आना

तुम राम रूप में आना

सीता साथ लेके धनुष हाथ लेके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


तुम श्याम रूप में आना

तुम श्याम रूप में आना

राधा साथ लेके मुरली हाथ लेके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


तुम शिव के रूप में आना

तुम शिव के रूप में आना

गौरा साथ लेके डमरू हाथ लेके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


तुम विष्णु रूप में आना

तुम विष्णु रूप में आना

लक्ष्मी साथ लेके चक्र हाथ लेके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


तुम गणपति रूप में आना

तुम गणपति रूप में आना

रिद्धि साथ लेके सिद्धि साथ लेके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥


कभी राम बनके कभी श्याम बनके

चले आना प्रभुजी चले आना ॥