लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाए (Laga De Morachhani Lyrics in Hindi) - Shyam Baba Bhajan - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind



लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाए (Laga De Morachhani Lyrics in Hindi) - Shyam Baba Bhajan - 


( लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा बेडा पार हो जाए लिरिक्स हिंदी ) -

आज तेरे भक्तों पे दया

सरकार हो जाए

लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।


काम करती है ऐसा

जो कोई कर ना पाए

बिना झाड़े के किस्मत

कभी भी संवर ना पाए

आज तेरे दरबार

मेरा उद्धार हो जाए

लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।


मोरछड़ी आगे आगे

ज़माना पीछे पीछे

देख कर हो जाती है

ये गर्दन नीचे नीचे

इक झाड़े से हर सपना

साकार हो जाए

लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।


ये झाड़ा मोरछड़ी का

लगा अपने हाथों से

करा दे पूजा इसकी

श्याम मेरे हाथों से

थामे मोरछड़ी

तेरा दीदार हो जाए

लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।


काम अटके जो तेरा

कभी जो नैया भटके

अगर जो गाड़ी तेरी

खाये ‘बनवारी’ झटके

लेकर मोरछड़ी लीले

असवार हो जाए

लगा दें मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।


आज तेरे भक्तों पे दया

सरकार हो जाए

लगा दे मोरछड़ी का झाड़ा

बेड़ा पार हो जाए।।





Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !