श्याम अपने गले से लगाओ भजन इन हिंदी लिरिक्स
हो सके तो अगर श्याम मेरे |
जो हुआ सो हुआ भूल जाओ |
माफ़ कर दो मेरी गलतियों को |
श्याम अपने गले से लगाओ।
एक आवाज़ भीतर से आए |
जो किया वो सही ना किया है |
ना समझ था ना समझा इशारा |
तूने हर बार मुझे दिया है |
ना मैं दूंगा शिकायत का मौका |
लो शरण तुम चरण में बिठाओ |
माफ़ कर दो मेरी गलतियों को |
श्याम अपने गले से लगाओ।
मेरा कोई नहीं बिन तुम्हारे |
छोड़ देना नहीं मेरी बाँहें |
मेरा कोई नहीं बिन तुम्हारे |
छोड़ देना नहीं मेरी बाँहें |
जाने अनजाने में चल पड़ा था |
अब ना देखूंगा | मुड के वो राहें |
मैं चलूँगा उन्ही रास्तों पे |
हाथ थामे जिधर तुम चलाओगे |
माफ़ कर दो मेरी गलतियों को |
श्याम अपने गले से लगाओ।
वक़्त बीता बदल ना सकूंगा |
जो बचा है उसे तुम सभालो |
वक़्त बीता बदल ना सकूंगा |
जो बचा है उसे तुम सभालो |
मैं भँवर में कहीं खो जाऊँगा |
नांव लहरों से मेरी बचा लो |
काची माटी सचिन की है बाबा |
ढाल साँचें में जैसा बनाओ |
माफ़ कर दो मेरी गलतियों को |
श्याम अपने गले से लगाओ।
हो सके तो अगर | श्याम मेरे |
जो हुआ सो हुआ | भूल जाओ |
माफ़ कर दो मेरी गलतियों को |
श्याम अपने गले से लगाओ।
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks