बालाजी का किस्सा मशहूर है लिरिक्स 


बालाजी हनुमान का किस्सा मशहूर है 

बाबा सभी की झोलियाँ भरता ज़रूर है 


शिव जी की शक्ति है सेवक है राम का 

दीवाना जग सारा बालाजी धाम का 

बालाजी धाम का .......

दो फूल भक्ति भाव के करता मंज़ूर है 

बाबा सभी की झोलियाँ भरता ज़रूर है 


पवन तनय मंगलमय हनुमान बालाजी 

अजर अमर है नश्वर हनुमान बालाजी 

हनुमान बालाजी ..........

सूरज से भी कई गुणा मुखड़े पे नूर है 

बाबा सभी की झोलियाँ भरता ज़रूर है 


दुखियों का दाता है दीनो का नाथ है 

कोई ना दुखी रहे जब तक वो साथ है 

जब तक वो साथ है .......

संकट वो अपने भक्तों के हरता ज़रूर है 

बाबा सभी की झोलियाँ भरता ज़रूर है 


  • Song:  Balaji Ka Kissa Mashoor Hai
  • Singer:  Sunil Sarvottam
  • Lyrics: Sunil Kumar 
  • Music: Sanjay Pal, Bunty Brijesh
  • Mix & Mastered: Sanjay Pal (Anjazz Studio)
  • Video Edit: Pawan Kumar
  • Category:  Hindi Devotional ( Hanuman / Baljai Bhajan)
  • Producers:  Ramit Mathur
  • Label : Yuki