तूने किया ना हरि से प्यार लिरिक्स (Tune kiya na hari se pyar Lyrics in Hindi) - 


तूने किया ना हरि से प्यार

सारा जीवन दीन्हा गुज़ार

तेरी ये नादानी है ओ रे मनुआ

तेरी ये कहानी है ओ रे मनुआ॥


तुमने पाया जो तन

फिर ना पाओगे प्यारे दुवारा

तेरा हीरा जीवन

बीता जाता है सारा का सारा

माया में रे काहे तू लिपटlनी है

ओ रे मनुआ....


तेरे दुख का कारण

तेरी प्रभु के प्रति बेरुखी है

जो प्रभु के रंग में

रंग गया तो बो ही सुखी है

समझ ना जो उसको

वो अज्ञानी है ।।

ओ रे मनुआ....


अरे कर्म कर तू ऐसे

जिससे सुधरे ये जीवन तुम्हारा

अरे जन्म और मरण से

मिल जाएगा रे छुटकारा

‘राजेन्द्र’ की बात नही

संतो की बानी है ।।

ओ रे मनुआ.....


तूने किया ना हरि से प्यार

सारा जीवन दीन्हा गुज़ार

तेरी ये नादानी है ओ रे मनुआ

तेरी ये कहानी है ओ रे मनुआ॥