तुलसी महारानी नमो-नमो हरि की पटरानी नमो-नमो (Tulsi Maharani Namo Namo Lyrics in Hindi) -
तुलसी महारानी नमो-नमो
हरि की पटरानी नमो-नमो ।
धन तुलसी पूरण तप कीनो
शालिग्राम बनी पटरानी ।
जाके पत्र मंजरी कोमल
श्रीपति कमल चरण लपटानी ॥
धूप-दीप-नवैद्य आरती
पुष्पन की वर्षा बरसानी ।
छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन
बिन तुलसी हरि एक ना मानी ॥
सभी सखी मैया तेरो यश गावें
भक्तिदान दीजै महारानी ।
नमो-नमो तुलसी महारानी
तुलसी महारानी नमो-नमो ॥
तुलसी महारानी नमो-नमो
हरि की पटरानी नमो-नमो ।
*** Singer - Meenakshi Mukesh ***
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks