लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली लिरिक्स (Leke Pooja Ki Thali Jyot Man Ki Jagali Lyrics in Hindi) -
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारू भोली माँ
तू जो देदे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु भोली माँ
ओ माँ ओ माँ ..
धुल तेरे चरणों की लेकर
माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया
द्वारे तेरे मै आया
रहु मैं तेरा होके तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारु देवी माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ
सफल हुआ ये जन्म के मैं था
जन्मो से कंगाल
तूने भक्ति का धन देके
कर दियां मालामाल
रहे जबतक ये प्राण
करूँ तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारू भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारु देवी माँ ||
- Devi Bhajan: Leke Pooja Ki Thali
- Singer: Suresh Wadkar
- Music Director: Amar-Utpal
- Lyricist: Naqsh Layalpuri
- Album: Jai Maa Vaishno Devi
- Music Label: T-Series
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks