अर्थ सहित साईं बाबा अष्टोत्रम (Arth Sahit Sai Baba Ashtothram in Hindi) - साईं बाबा अष्टोत्तर शतनामावली 108 Names Of Sai Baba - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind

 

अर्थ सहित साईं बाबा अष्टोत्रम (Arth Sahit Sai Baba Ashtothram in Hindi) - साईं बाबा अष्टोत्तर शतनामावली 108 Names Of Sai Baba - 

अर्थ सहित साईं बाबा अष्टोत्रम (Arth Sahit Sai Baba Ashtothram in Hindi) - साईं बाबा अष्टोत्तर शतनामावली 108 Names Of Sai Baba - Bhaktilok

अर्थ सहित साईं बाबा अष्टोत्रम (Arth Sahit Sai Baba Ashtothram in Hindi) - 


1. ॐ श्री साईंनाथाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम


2. ॐ लक्ष्मीनारायणाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो श्री लक्ष्मीनारायण हैं


3. ॐ कृष्ण राम शिव मारूत्यादिरूपाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो कृष्ण, राम, शिव, मारुती आदि के रुप हैं।


4. ॐ शेषशयिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो शेषनाग पर शयन करने वाले अर्थात विष्णु के अवतार हैं। 


5. ॐ गोदावरीतट शिरडीवासिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो गोदावरी के तट पर बसी शीलधी (शिरडी का प्राचीन नाम) के वासी हैं।


6. ॐ भक्तहृदालयाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिनका वास भक्तों के हृदय में हैं।


7. ॐ सर्वहृन्निलयाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम. जिनका वास सभी के हृदय में हैं।


8. ॐ भूतवासाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी प्राणियों में बसते हैं।


9. ॐ भूतभविष्यद्भाववर्जनित्याय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिन्होने भूत और भविष्य के भाव को त्याग दिया है अर्थात वे भूत और भविष्य से परे हैं।


10. ॐ कालातीताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो काल से भी परे हैं।


11. ॐ कालाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो स्वयं ही अनंत काल हैं।


12. ॐ कालकालाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो काल के भी काल है यानी अमरत्व के स्वामी हैं।


13. ॐ कालदर्पदमनाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो काल यानी यम के घमण्ड का नाश करते हैं।


14. ॐ मृत्युञ्जयाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो मृत्यु को भी जीतने वाले हैं।


15. ॐ अमर्त्याय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अमर्त्य है यानी अमर को प्राप्त हैं।


16. ॐ माभयप्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो मृत्यु के भय से रक्षा करने वाले हैं।


17. ॐ जीवधाराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी जीवों के आधार हैं।


18. ॐ सर्वधाराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी के आधार हैं।


19. ॐ भक्तावनसमर्थाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों की रक्षा करने में सर्वथा समर्थ हैं।


20. ॐ भक्तवनप्रतिज्ञाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिन्होंने भक्तों की रक्षा करने का संकल्प लिया है।।


21. ॐ अन्नवस्त्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अन्न तथा वस्त्र के दाता हैं।


22. ॐ आरोग्यक्षेमदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो आरोग्य तथा कल्याण को देने वाले हैं।


23. ॐ धानमांगल्यप्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो धन और मांगल्य प्रदान करने वाले हैं।


24. ॐ बुद्धिसिद्धिप्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो ऋद्धि और सिद्धि को देने वाले हैं।


25. ॐ पुत्रमित्रकलत्रबंधुदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो पुत्र, मित्र, पत्नी, बन्धु आदि सांसारिक संबंधों को देने वाले हैं।


26. ॐ योगक्षेमवहाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो योग और क्षेम दोनो की जिम्मेदारी का वहन करने वाले हैं।


27. ॐ आपदबांधवाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो आपत्ति में पडे हुए लोगों के सहायक हैं।


28. ॐ मार्गबन्धवे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो जीवन के मार्ग में बंधु हैं।


29. ॐ भुक्तिमुक्तिस्वर्गापवर्गदाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सांसरिक वैभव का भोग. मोक्ष, स्वर्गिक आनन्द और अन्तिम उत्सर्ग को देने वाले हैं।


30. ॐ प्रियाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो प्रिय है।


31. ॐ प्रीतिवर्धनाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो प्रीति को बढाने वाले है।


32. ॐ अन्तर्यामिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अन्तर्यामी अर्थात ह्रदय की बात को जानने वाले हैं।


33. ॐ सच्चिदात्मने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सत् और शुद्ध चैतन्य स्वरुप है।


34. ॐ नित्यानन्दाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो शाश्वत आनन्द है।


35. ॐ परमसुखदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो परम सुख के प्रदाता है।


36. ॐ परमेश्वराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो परमेश्वर है।


37. ॐ परबृह्मणे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो परब्रह्म है।


38. ॐ परमात्मने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो परमात्मा है।


39. ॐ ज्ञानस्वरूपिणे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो ज्ञान के स्वरुप है।


40. ॐ जगतपित्रे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो संपूर्ण जगत के पिता है।


41. ॐ भक्तानाम मातृ धातू पितामहाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों के लिए माता, पालन करने वाले पिता और पितामह है।


42. ॐ भक्त अभय प्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों को अभय देने वाले है अर्थात अपने संरक्षण में भयरहित करते है।


43. ॐ भक्त प्रदीनाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों के हेतु पराधीन है अर्थात उनकी भक्ति के अधिकार में है।


44. ॐ भक्तानुग्रहकराय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों पर अनुग्रह या कृपा करने के लिए सदैव उत्कंठित रहते है।


45. ॐ शरणागतवत्सलाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अपनी शरण में आए हुए भक्तों पर वात्सल्य भाव रखने वाले है।


46. ॐ भक्तिशक्ति प्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्ति और शक्ति के प्रदाता हैं।


47. ॐ ज्ञानवैराग्य प्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो ज्ञान और वैराग्य के प्रदाता हैं।


48. ॐ प्रेम प्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो प्रेम प्रदान करने वाले है।


49. ॐ संशयहृदय दौर्बलय पाप कर्मवासना क्षयकराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो संशय, ह्रदय या विचारों की दुर्बलता, पापकर्म और वासनाओं का नाश करने वाले हैं।


50. ॐ हृदयग्रंथी भेदकाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो मन और विचारों पर पड़ी हुई ग्रंथियों यानी उलझनों को खोल देने वाले है।


51. ॐ कर्मध्वंसिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो कर्मों से होने वाले प्रभाव को नष्ट करते है अर्थात उससे मुक्त करते है।


52. ॐ शुद्धसत्वस्थिताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो शुद्ध और सत्व पर संस्थापित है।


53. ॐ गुणातीतगुणात्मने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी गुणों से परे हैं और सभी गुणों से परिपूर्ण भी है।


54. ॐ अनन्तकल्याण गुणाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अनन्त कल्याणकारी गुणों वाले हैं।


55. ॐ अमितपराक्रमाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिनके पराक्रम की कोई सीमा नही है।


56. ॐ जायिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो स्वयं ही जय है।


57. ॐ दुर्दशाक्षोमाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो दुर्धर्ष को यानी अत्यन्त कठिन को भी सरल करने वाले है।


58. ॐ अपराजिताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अपराजित है यानी विजित नही किए जा सकते।


59. ॐ त्रिलोकेशु अविधातगतये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, तीनों लोकों में जिनकी अबाध गति है।


60. ॐ अशक्यरहिताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, कुछ भी जिनकी शक्ति के बाहर नही है अर्थात ऐसा कुछ नही जो वे न कर सके। 


61. ॐ सर्वशक्तिमूर्तये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो संपूर्ण शक्ति के स्वरुप है। 


62. ॐ सुरूपसुन्दराय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो शोभायमान रुप वाले और

सुन्दर है।


63. ॐ सुलोचनाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सुन्दर नेत्र वाले है।


64. ॐ बहुरूप विश्वमूर्तये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अनेक रुपों में दिखलाई पडने वाले जगत के ही साकार रुप है।


65. ॐ अरुपाव्यक्ताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, सब रुपों में विराजने के कारण जिनका अपना कोई भी विशिष्ट रुप नही है और इसीलिए वे अव्यक्त है।


66. ॐ अचिन्त्याय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अचिन्त्य है यानि जो चिन्तन की सीमा से भी परे है।


67. ॐ सूक्ष्माय नमः


68. ॐ सर्वान्तर्यामिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी के अन्तर्मन को जानने वाले है।


69. ॐ मनोवार्ताताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो मन और वाणी से परे है। 


70. ॐ प्रेममूर्तये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो प्रेम के साकार रुप है।


71. ॐ सुलभदुर्लभाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अत्यन्त सुगमता से मिल जाते है, लेकिन जिन्हें पाना अत्यन्त कठिन है।


72. ॐ असहायसहायाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो असहायों के सहायक हैं।


73. ॐ अनाथ नाथ दीनबान्धवे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अनाथों के नाथ और दीनो के बंन्धु हैं।


74. ॐ सर्वभारभृते नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी का भार वहन करने वाले है।


75. ॐ अकर्मानेक कर्म सुकर्मिणे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो कर्मोंके बन्धन से परे है, इसीलिए जिन्हे कोई कर्म करने की आवश्यकता नहीं, फिर भी वे संसार के कल्याण हेतु अनेक सुकाम को करने वाले है। 


76. ॐ पुण्य श्रवण कीर्तनाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिनके बारे में सुनना तथा जिनकी लीलाओं को कहना ही पुण्य है।


77. ॐ तीर्थाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो स्वयं ही तीर्थ है।


78. ॐ वासुदेवाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो श्री वासुदेव है और सब तरफ, सब समय सबको घेरे है।


79. ॐ सतां गतये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सज्जनों के गन्तव्य है।


80. ॐ सत्परायणाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सर्वथा सत्य का पालन करने वाले है।


81. ॐ लोकनाथाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो लोक के स्वामी है।


82. ॐ पावनानघाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो पावन और निष्कलुष है।


83. ॐ अमृतांशवे नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो चन्द्रमा के समान मधुर है। 


84. ॐ भास्कर प्रभवाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सूर्य के समान प्रभा वाले हैं।


85. ॐ ब्रह्मचर्यतपश्चर्यादिसुव्रताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो ब्रह्मचर्य, तपश्चर्या आदि सुव्रतों में स्थित है।


86. ॐ सत्यधर्मपरायणाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सत्य और धर्म का पालन करने वाले हैं।


87. ॐ सिद्धेश्वराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी सिद्धियों के स्वामी हैं।


88. ॐ सिद्धसंकल्पाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जिनका संकल्प सर्वथा सिद्ध है।


89. ॐ योगेश्वराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो परमयोगी है।


90. ॐ भगवते नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो श्री भगवान है।


91. ॐ भक्त वत्सलाय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो भक्तों से वात्सल्य रखने वाले है।


92. ॐ सत्पुरूषाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सत्पुरुष है।


93. ॐ पुरूषोत्तमाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो पुरुषोत्तम है।


94. ॐ सत्य तत्वबोधकाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सत्य के तत्व का बोध कराने वाले है।


95. ॐ कामादिशद्वैरी ध्वंसिने नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो काम, क्रोध, लोभ, मोह, द्वेष, मत्सर्य-जैसे छ: विकारों का नाश करने वाले है।


96. ॐ अभेदानन्दानुभवप्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो ईश्वर से पृथकता मिट जाने पर होने वाले आनन्द की अनुभूति को देने वाले है। 


97. ॐ सम सर्वमत: समताय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी धर्मो की समानता के मत को स्थापित करने वाले है।


98. ॐ श्री दक्षिणामूर्तिये नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो श्री दक्षिणामूर्ति है।


99. ॐ श्री वेंकटेशरमणाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो श्री वेंकटेश से प्रेम करने वाले है।


100. ॐ अद्भूतानन्त चर्याय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो अद्भुत और अनन्त लीलाओं को करने वाले है। 


101. ॐ  प्रपन्नार्तिहराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो शरण में आए लोगों के दु:ख का हरण करने वाले है।


102. ॐ संसार सर्व दुःखक्षयकराय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो संसार के सभी दु:खों का नाश करने वाले है। 


103. ॐ सर्ववित्सर्वतोमुखाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सर्वज्ञ है और सर्वत्र विराजमान है।


104. ॐ सर्वन्तर्बहिःस्थिताय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी के अन्दर और बाहर व्याप्त है।


105. ॐ सर्वमंगलकराय नम:

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सबका मंगल करने वाले


106. ॐ सर्वाभीष्टप्रदाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाले यानी अभीष्ट प्रदान करने वाले है। 


107. ॐ समरसन्मार्गस्थापनाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री साईनाथ को प्रणाम, जो समभाव और सन्मार्ग यानी सत्य मार्ग की स्थापना करने वाले है।


108. ॐ समर्थ सद्गुरू श्री साईंनाथाय नमः

शब्द का अर्थ:- ॐ श्री समर्थ सद्गुरु साईनाथ को प्रणाम है।




Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !