खाटू वाला (Khatu Wala Lyrics) -
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला
कदम कदम पर रक्षा करता
घर घर करे उजाला उजाला ।
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला।
मन मंदिर के वास करो
तुम दूर करो अंधियारा
पापों का मेरे नाश करो तुम
बन कर के रखवारा रखवारा ।
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला।
जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर
उनकी बिपदा ताली
सच्चे मन से जो भी पुकारे
प्रगटे दीनदयाला दयाला
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला।
नेम नियम से जो कोई ध्यावे
मन की मुरादे पावे
बिछड़े साथी फिर से मिला कर
घर घर प्रेम बढाया बढाया ।
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला।
भीम सेन के पौत्र लाडले
अहलावती के लाला
पांडव कुल सरदार श्याम जी
जपूँ तिहारी माला हो माला ।
खाटू वाला खाटू वाला
ओ लीले घोड़े वाला।
Khatu Shyam Bhajan: Khatu Wala
Singer: Sunny Ludhiane Wala
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks