उज्जैन नगरी देखो रे भैया लिरिक्स (Ujjain Nagari Dekho Re Bhaiya Lyrics in Hindi) - By Omji Patidar Shiv Bhajan - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind

 

उज्जैन नगरी देखो रे भैया लिरिक्स (Ujjain Nagari Dekho Re Bhaiya Lyrics in Hindi) - 


उज्जैन नगरी देखो रे भैया

देवो से भरपूर है

महाकाल के राजा

शम्भू दुनिया में मशहूर है।।


आगे आगे रामघाट और

पास में भूखी माता है

गढ़ कालीका नगर कोट की

आरती हर कोई गाता है

गोपाल मंदिर बीच में पूजा

होती रोज जरूर है

महाकाल के राजा

शम्भू दुनिया में मशहूर है।।


आस पास में शिप्रा बहती

बीच चामुण्डा महारानी

हरसिद्धि संतोषी माता

राजा विक्रम थे दानी

नागादल का दत्त अखाड़ा

त्रिवेणी से दूर है

महाकाल के राजा

शम्भू दुनिया में मशहूर है।।


देखे दुनिया वाले भोले

कैसी तेरी माया है

जो भी तीर्थ करके आया

अंत मे शिप्रा नहाया है

ऐसे बाबा जी का सुमिरन

करना रोज जरूर है

महाकाल के राजा

शम्भू दुनिया में मशहूर है।।


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !