कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन हाय नजर ना लग जाये (Kajarare Mote Mote Tere Nain Lyrics in Hindi) -
मोटे मोटे नैनन के तू मीठे मीठे बैनन के तू ।
सांवरी सलोनी सूरत के तू
और प्यारी प्यारी मोहनी मूरत के तू ॥
बांके बिहारी कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन
नजर ना लग जाये होय-३ ॥
काजल के कोरे होय-३
मेरा जिगर मरोड़े होय-३
रंग रस में भोरे होय-३
मैं तो हारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन
नजर ना लग जाये होय-३ ॥
आँखों का काजल होय-३
मेरा जिगर है घायल होय-३
तेरे प्यार मैं पागल होय-३
कर डारि रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन
नजर ना लग जाये होय-३ ॥
तेरे मुकुट की लटकन होय-३
तेरे अधर की मुस्कान होय-३
गिरवह की मटकन होय-३
बलिहारी रे कजरारे मोटे मोटे तेरे नैन
नजर ना लग जाये होय-३ ॥
तेरी रीत है टेढ़ी होय-३
तेरी प्रीत है टेढ़ी होय-३
तेरी जीत है टेढ़ी होय-३
में तो हारी रे कजरारे मोटे मोटे नैन
नजर ना लग जाये होय-३ ॥
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks