मन लागो मेरो यार फकीरी में (Man Lago Mero Yaar Fakiri Mein Lyrics in Hindi) -
मन लागो मेरो
यार फकीरी में
जो सुख पावो
राम भजन में
सो सुख नाही
अमीरी में ॥
भला बुरा सब
का सुन लीजै
कर गुजरान
गरीबी में ॥
प्रेम नगर में
रहिनी हमारी
भली बन
आई सबुरी में ॥
हाथ में खूंडी
बगल में सोटा
चारो दिशा
जागीरी में ॥
आखिर यह
तन ख़ाक मिलेगा
कहाँ फिरत
मगरूरी में ॥
कहत कबीर
सुनो भाई साधो
साहिब मिले
सबुरी में ॥
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks