हे गोपाल कृष्ण करु आरती तेरी लिरिक्स (Hey Gopal Krishna Karu Aarti Teri Lyrics in Hindi) - Krishna Aarti Krishna Bhajan - Bhaktilok

Deepak Kumar Bind

हे गोपाल कृष्ण करु आरती तेरी  लिरिक्स (Hey Gopal Krishna Karu Aarti Teri Lyrics in Hindi) - 



हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊं
सांझ सवेरे तेरे गुण गाउँ
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्ति में तेरी
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी ।

ये माटी का कण है तेरा
मन और प्राण भी तेरे
मैं एक गोपी तुम हो कन्हैया
तुम हो भगवन मेरे
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी ।

ओ कान्हा तेरा रूप अनुपम
मन को हरता जाए
मन ये चाहे हरपल अंखिया
तेरा दर्शन पाये
दर्श तेरा प्रेम तेरा आस है मेरी
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी ।

हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊं
सांझ सवेरे तेरे गुण गाउँ
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्ति में तेरी
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी
हे प्रिया पति मैं करू आरती तेरी ।




Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !