नववर्ष मंगलमय हो लिरिक्स (Navvarsh Mangalmay Ho Lyrics in Hindi) - Happy New Year Shiv Shakti Bhajan - Bhaktilok


नववर्ष मंगलमय हो लिरिक्स (Navvarsh Mangalmay Ho Lyrics in Hindi) - Happy New Year Shiv Shakti Bhajan - 

नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो

घर आँगन में उजियारा हो
दुःखों का दूर अँधियारा हो
हो नई चेतना नवल स्फूर्ति
नित नव प्रभात आभामय हो
नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो

नित नई नई ऊँचाई हो
हृद प्राशान्तिक गहराई हो
नित नव आयामों को चूमो
चहुँओर तुम्हारी जय जय हो
नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो

जो खुशियाँ अब तक नहीं मिलीं
जो कलियाँ अब तक नहीं खिलीं
जीवन के नूतन अवसर पर
उनका मिलना-खिलना तय हो
नव वर्ष तुम्हे मंगलमय हो

नववर्ष तुम्हें मंगलमय हो
नित नई सफलताएँ पाओ।
यह वर्ष तुम्हें दे हर्ष सदा
उन्नतिपथ पर बढ़ते जाओ।।

जीवन का हर दिन हो बसंत
ना खुशियों का हो कभी अंत।
चेहरा फूलों सा मुसकाए
जग में फैले तव यश सुगंध।।

बाबा हैप्पी न्यू ईयर लिरिक्स हिंदी (Baba Happy New Year Lyrics in Hindi) - Khatu Shyam Bhajan Suren Namdev - BhaktiLok