गोविन्द चले आओ गोपाल चले आओ भजन लिरिक्स (Govind Chale Aao Gopal Lyrics in Hindi) -
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ
मेरे मुरलीधर माधव
नन्दलाल चले आओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
आँखों में बसे हो तुम
धड़कन में धड़कते हो
कुछ ऐसा करो मोहन
स्वासों में समां जाओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
इक बार प्रभु आओ
चाहे आके चले जाना
जाने नहीं देंगे
जरा जाके तो दिखलाओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
तेरे दर्शन को मोहन
ये नैन तरसते हैं
इक पल भी चैन नहीं
दिन रात बरसते हैं
इक अरज यही तुमसे
अब और ना तड़पाओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
इक शर्त ज़माने से
इस दिल ने लगा ली है
या हमको बचा लो तुम
या खुद ही चले आओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
वो कौन घड़ी होगी
वो कौनसा पल होगा
तेरे दर्शन कर मोहन
मेरा जनम सफल होगा
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ
मेरे मुरलीधर माधव
नन्दलाल चले आओ
गोविन्द चले आओ
गोपाल चले आओ।