वर दे वीणावादिनि वर दे भजन लिरिक्स हिंदी में(Var De Veena Vadini Bhajan Lyrics in Hindi)

Deepak Kumar Bind


वर दे वीणावादिनि वर दे भजन लिरिक्स  हिंदी में(Var De Veena Vadini Bhajan Lyrics in Hindi)

वर दे वीणावादिनि वर दे भजन लिरिक्स  हिंदी में(Var De Veena Vadini Bhajan Lyrics in Hindi)


वर दे, वीणावादिनि वर दे,

प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

भारत में भर दे,


काट अंध-उर के बंधन-स्तर,

बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,

कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर,

जगमग जग कर दे,

वर दे, वीणावादिनि वर दे,

प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

भारत में भर दे


नव गति, नव लय, ताल-छंद नव

नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव,

नव नभ के नव विहग-वृंद को,

नव पर, नव स्वर दे,

वर दे, वीणावादिनि वर दे,

वर दे, वीणावादिनि वर दे,

प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

भारत में भर दे

Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !