सारे जग में डंका बाजे जय श्री श्याम का | Saare Jag Mein Danka Baaje| Khatu Shyam Bhajan | Rajni Devi - Bhaktilok


सारे जग में डंका बाजे जय श्री श्याम का | Saare Jag Mein Danka Baaje| Khatu Shyam Bhajan | Rajni Devi - Bhaktilok



सारे जग में डंका बाजे केवल एक ही नाम का 

जय जय श्री श्याम का जय जय श्री श्याम का 

यूँ ही नहीं दीवाना जग है प्यारे तेरे नाम का 

जय जय श्री श्याम का जय जय श्री श्याम का 


सारे जग में ना देखा कही दरबार ऐसा 

ज़मीं से आसमां तक नहीं दातार ऐसा 

बिना मांगे ही भरता यहाँ भक्तों की झोली

यहाँ लाखों की इसने बंद तक़दीरें खोली 

भाग्य भी इसके करे पालना इसके परिणाम का 

जय जय श्री श्याम का जय जय श्री श्याम का 


जग से उम्मीदें छोडो श्याम का द्वार देखो 

करके विश्वास आओ फिर चमत्कार देखो 

होगा सच्चा समर्पण तो सब कुछ वार देगा

करेगा फिकर तुम्हारी पिता सा प्यार देगा 

ऐसा पिता करता है चिंता बच्चों के आराम का 

जय जय श्री श्याम का जय जय श्री श्याम का 


तुम्हारे नाम से दुनिया आबाद मेरी 

तुम्हारे श्री चरणों में यही फरियाद मेरी 

कहीं पर रहूं प्रभु मैं कहीं पर मैं जाऊं 

रहूं किसी हाल में तुम्हारा नाम गाऊं

जन्म जन्म विक्की रजनी गुणगान करें तेरे नाम का 

जय जय श्री श्याम का जय जय श्री श्याम का