माँ तू मेरी प्यारी माँ तू जग से न्यारी माँ | Ma Tu Meri Pyaari Maa Lyrics in Hindi | Heart Touching Mother Song Naveen Acharya - BhaktiLok
माँ तू मेरी प्यारी माँ तू जग से न्यारी माँ | Ma Tu Meri Pyaari Maa Lyrics in Hindi | Heart Touching Mother Song Naveen Acharya -
माँ तू मेरी प्यारी माँ माँ तू जग से न्यारी माँ
सब दुःख दर्द की चाबी है मुस्कान चेहरे की मेरी माँ
माँ तू मेरी प्यारी माँ..............
तू मेरी तक़दीर है पर माँ मैं तक़दीर का मारा हूँ
तू मेरी हर सांस में है माँ और मैं तेरा सहारा हूँ
याद करूँ जब दिन बचपन के आँख से आंसू बहते हैं
कहाँ गया बचपन वो जाने आँख के आंसू कहते हैं
माँ तू मेरी प्यारी माँ माँ तू जग से न्यारी माँ
तू मेरे जीवन की गाथा मैं तेरा राजदुलारा हूँ
तेरी ममता है संग मेरे मैं तेरी आँख का प्यारा हूँ
दुनिया ढूंढे जिन खुशियों को तुझमे मैंने पाया है
मेरा मुझ में कुछ ना बाकी खुद में तुझे समाया है
माँ तू मेरी प्यारी माँ माँ तू जग से न्यारी माँ
If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks