भूखे है श्याम तेरे नाम के | Bhookhe Hain Shyam Tere Naam Ke | Khatu Shyam Bhajan | Pinky Mishra - BhaktiLok

Suraj


भूखे है श्याम तेरे नाम के | Bhookhe Hain Shyam Tere Naam Ke | Khatu Shyam Bhajan | Pinky Mishra - BhaktiLok


भूखे है श्याम तेरे नाम के | Bhookhe Hain Shyam Tere Naam Ke | Khatu Shyam Bhajan | Pinky Mishra

भूखे हैं हम सांवरे तेरे ही प्यार के 
अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के 

कसम तुम्हारी खाते हैं छोड़ेंगे ना ये दामन
छोड़ेंगे ना ये दामन
तेरे द्वार की धूल है लगती हमको इतनी पावन 
हमको इतनी पावन 
सुनके आये हैं चर्चे तेरे दीदार के 
अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के 

दूर दूर से चलके तेरी श्याम नगरिया
तेरी श्याम नगरिया
जहाँ पे फूलों में सजकर बैठा तू सेठ सांवरिया
ये खाटू की नगरिया 
कहते हैं ये ही सारे आते जो हार के 
अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के 

पंजाबी गुजराती सिंधी सब हैं तेरे पुजारी 
सब हैं तेरे पुजारी 
खड़े हैं इक लाइन में सारे लेकर इच्छा भारी 
कर कर के तैयारी सारी
वापस ना जाएँ कुछ ये आवे विचार के 
अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के 

करता पूरी सबकी कामना खाली कोई ना जाता
हर दिल धीरज पाता
एक बार जो आता तेरा दीवाना बन जाता
जोड़ के तुमसे नाता 
जो ना आ पाते बाबा रहते मन मार के 
अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के


Post a Comment

0Comments

If you liked this post please do not forget to leave a comment. Thanks

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !